फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: गोविंदा दिखेंगे राजस्थानी फिल्म में और इमरान सीखेंगे तमिल?

विज्ञापन
विज्ञापन
हमेशा बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले कॉमेडियन-ऐक्टर गोविंदा संभवतः अब राजस्थानी फिल्म में भी नजर आ सकते हैं। यह फिल्म इस प्रदेश के जल संकट पर होगी।
विज्ञापन


राजस्थान के गांधी विचार मंच के सदस्यों ने पिछले दिनों मुंबई में गोविंदा से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि वह इस फिल्म में काम करें।

बताया जाता है कि गोविंदा ने इन लोगों से कहा कि अपनी अगली फिल्म की रिलीज के बाद वे इस पर विचार करेंगे। मंच के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता के अनुसार, ‘आजादी के 70 वर्ष होने के करीब हैं मगर राजस्थान के लोग आज भी जल संकट से जूझ रहे हैं।

हम इस मुद्दे पर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं और हमने इसे लेकर गोविंदा से बातचीत की है।’ उन्होंने उम्मीद जताई की गोविंदा मान जाएंगे। क्या वाकई ऐसा होगा? जल्द ही पता चल जाएगा।
विज्ञापन

इमरान हाशमी सीखेंगे तमिल

आज के ऐक्टर किरदारों में उतरने की भरसक कोशिश करते हैं, यह अब कोई नई बात नहीं है। अपने चुंबन दृश्यों के लिए चर्चित रहने वाले इमरान हाशमी पूर्व भारतीय क्रिकेटर और नेता अजहरुद्दीन के जीवन पर बन रही फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म में कुछ ऐसे संवाद हैं, जो तमिल में बोले जाएंगे। अब इमरान इन्हें डब कराने के बजाय खुद बोलना चाहते हैं और इसके लिए वे इन दिनों तमिल सीखने का मन बना रहे हैं।

इमरान के करीबियों के अनुसार इस ऐक्टर को तमिल नहीं आती और उन्होंने उन्होंने तय किया है कि अगले महीने से इस भाषा का एक प्रोफेशनल कोर्स करेंगे।

यह कोर्स एक महीने का होगा जिसमें इमरान को तमिल भाषा की मूल बातें और वे ध्वनियां सिखाई जाएंगी, जिनकी मदद से उनका उच्चारण सही हो सके। अब इमरान कितनी अच्छी तमिल बोल सकेंगे, यह तो फिल्म आने पर ही आप जान सकेंगे। बशर्ते आपको भी तमिल आती हो।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिखेगी वीमन फ्रॉम द ईस्ट

बॉलीवुड निर्देशक आम तौर पर महिला प्रधान विषयों वाली फिल्में अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस (8 मार्च) पर रिलीज करते आए हैं। पिछले साल क्वीन और गुलाब गैंग रिलीज हुई थीं। परंतु इस बार सितारा नायिकाओं की अनुपस्थिति के बीच पाखी हेगड़े की फिल्म वीमन फ्रॉफ द ईस्ट इस मौके पर सिनेमाघरों में रहेगी।

यह छह मार्च को लगेगी। वीमन फ्रॉम द ईस्ट को फिल्म समारोहों में काफी सराहना मिल रही है।अनेक धारावाहिकों और क्षेत्रीय फिल्मों में काम करके पहचान बना चुकीं पाखी इस फिल्म में महिलाओं की बुरी दशा-दिशा को दिखाती नजर आएंगी।

फिल्म का निर्देशन जीत मथारू ने किया है। फिल्म पंजाबी और हिंदी भाषा में बनी है। यह फिल्म 20 साल की एक बिहारी लड़की गंगा की कहानी है, जिसे 65 साल का बूढ़ा पंजाबी अपनी भैंस बेच कर मिले धन से खरीद कर लाता है ताकि बेटा पैदा करने की अपनी हसरत पूरी कर सके।

जबकि गंगा की मां मर चुकी है और वह अपने पिता तथा सौतेली मां के साथ रहती है। फिल्म बताती है कि आज भी गरीब और पिछड़े भारत में महिलाओं के साथ कैसा अमानवीय और पशुवत व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें