फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: जब चीटिंग के दौरान रंगे हाथों पकड़ी गईं श्रद्धा कपूर, फिर जो हुआ...जान उड़ जाएंगे होश

Sat, 11 Mar 2023 02:25 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस ने खुद के जरिए चीटिंग का एक किस्सा सुनाया है, जो होश उड़ाने वाला है। 

 
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा कपूर को लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा जा रहा है। अभिनेत्री इस मूवी में रणबीर कपूर के अपोजिट हैं और दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी धमाल मचा रही है। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन 15.73 करोड़ की कमाई के साथ साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई। दूसरे दिन इसके कारोबार में गिरावट देखने को मिली। हालांकि तीसरे दिन मूवी ने वापस से रफ्तार पकड़ते हुए अच्छी कमाई कर ली है। इसी कड़ी में श्रद्धा कपूर खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा करती नजर आई हैं, जिसे जान फैंस भी दंग रह गए हैं। 

चीटिंग करती पकड़ी गईं श्रद्धा कपूर 

श्रद्धा कपूर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज के बाद भी इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी को लेकर अभिनेत्री ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने स्कूल के दिनों को याद किया है। साथ ही श्रद्धा ने उस वाक्ये को बयां किया है, जब वो परीक्षा में चीटिंग करते वक्त अपने टीचर के जरिए पकड़ी गई थीं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : 'तू झूठी मैं मक्कार' ने कमाया बजट का तीसरा हिस्सा, थिएटर में कायम श्रद्धा-रणबीर का जादू

श्रद्धा कपूर ने स्कूल के दिन को किया याद 

श्रद्धा कपूर ने एक लीडिंग टेबलॉयड को दिए इंटरव्यू में बचपन के किस्से को याद करते हुए बताया,'हम सबने किसी ना किसी परीक्षा में नकल जरूर की है। मैं अपने आप से बहुत निराश थी। मैंने अपने उत्तर अपने पिनाफोर के नीचे लिखा था और मैंने सोचा था कि क्या शानदार आइडिया है मतलब कोई मुझे पकड़ नहीं पाएगा।' 

टीचर ने श्रद्धा को पकड़ा रंगे हाथ 

श्रद्धा कपूर ने इसके बाद चीटिंग के दौरान आए मजेदार ट्विस्ट को साझा करते हुए कहा,'मैं उत्तर देख रही थी और मेरे टीचर ठीक बगल में खड़े थे। मैं ऐसी थी कि हे मुझे पता है मुझे बेहतरीन मार्क्स मिलेंगे। हालांकि तभी मेरे टीचर ने चिल्लाया, 'श्रद्धा!' और आखिरकार मैं पकड़ी गई। स्पष्ट रूप से मैं एक भनायक झूठी हूं।' गौरतलब हो कि फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' लव फिल्म्स और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित है, और टी-सीरीज के गुलशन कुमार और भूषण कुमार इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें