राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मशहूर फिल्म निर्देशक और स्क्रीनराइट श्याम बेनेगल को लेकर एक चिंताजनक खबर आ रही है। उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल निर्देशक घर पर डायलिसिस से गुजर रहे हैं। सामने आई खबरों के मुताबिक दो दिन पहले ही मेडिकल जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।