शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी के प्यार और शादी से जुड़े किस्से तो सभी जानते हैं। अफेयर से लेकर शादी तक का इनका सफर किसी परी कथा से कम नहीं था, लेकिन शर्मिला टैगोर की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा यहां आपके साथ शेयर करना चाहेंगे जिसने शर्मिला के पसीने छुड़ा दिए थे।
विज्ञापन
2 of 7
शर्मिला टैगोर
ये बात तब की है जब शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी का अफेयर हर तरफ चर्चा का विषय था। उन दिनों शर्मिला अपनी फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' को लेकर चर्चा में थीं जिसमें उन्होंने बिकनी पहनी थी। उनका बिकनी अवतार हर तरफ छाया हुआ था।
विज्ञापन
3 of 7
sharmila tagore
मुंबई में जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए थे जिनमें शर्मिला बिकनी पहने हुए थीं। तभी एक दिन शर्मिला को पता चला कि मंसूर अली खान पटौदी की मां उनसे मिलने मुंबई आ रही हैं। अब शर्मिला टैगोर के तो होश ही उड़ गए।
4 of 7
sharmila tagore
मंसूर की मां से मिलने से ज्यादा शर्मिला टैगोर को इस बात की चिंता कि अगर मंसूर की मां ने उनके बिकनी वाले होर्डिंग देख लिए तो क्या होगा ? कहीं वो उन्हें रिजेक्ट तो नहीं कर देंगी ? क्या वो अपने बेटे से शर्मिला की शादी होने देंगी ? इन तमाम सवालों से शर्मिला बेहद परेशान हो गईं।
विज्ञापन
5 of 7
शर्मिला टैगोर
उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। हालांकि मंसूर अली खान पटौदी को शर्मिला के उन बिकनी पोस्टर्स से कोई आपत्ति नहीं थी क्योंकि वो शर्मिला के प्रोफेशन की जरूरतों को समझते थे।
विज्ञापन
6 of 7
शर्मिला टैगोर
शर्मिला को जब कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने अपनी उस फिल्म के प्रोड्यूसर को फोन किया और मुंबई की हर जगह से अपनी बिकनी वाले पोस्टर हटवा दिए। देखा जाए तो शर्मिला टैगोर ने अपने और मंसूर अली खान के रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की और इसमें वो कामयाब भी रहीं।