फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiku Talsania: जब शाहरुख ने टीकू तलसानिया को चलाने के लिए दे दी अपनी कार, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

Wed, 30 Apr 2025 10:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiku Talsania- Shah Rukh Khan: अभिनेता टीकू तलसानिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक बार शाहरुख खान ने उन्हें अपनी कार चलाने के लिए दे दी थी।
विज्ञापन
टीकू तलसानिया, शाहरुख खान - फोटो : एएनआई, आईफा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया ने हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपने काम और दोस्ती के अनुभव साझा किए। ‘देवदास’, ‘डुप्लीकेट’, ‘कभी हां कभी ना’, और ‘ओह डार्लिंग ये है इंडिया’ जैसी फिल्मों में शाहरुख के साथ काम कर चुके टीकू ने एएनआई से बातचीत में कई मजेदार किस्से सुनाए। उन्होंने साझा किया कि एक बार शाहरुख ने उन्हें अपनी नई कार चलाने का मौका दिया, जो उनके लिए एक बड़ा लम्हा था।

विज्ञापन

Rishi Kapoor Death Anniversary: रविवार को काम नहीं करते थे ऋषि कपूर, खूब मशहूर थे चिंटू जी के कंजूसी के किस्से

शाहरुख की कार और नरीमन पॉइंट की सैर
टीकु ने हंसते हुए उस पल को याद किया जब शाहरुख ने अपनी नई कार में उन्हें सैर कराई। अभिनेता ने कहा “उन्होंने नई गाड़ी खरीदी थी और मुझे उसमें सैर कराई। मैंने पूछा कि क्या मैं गाड़ी चला सकता हूं? उन्होंने तुरंत कहा, ‘ले जाइए’ मैं नरीमन पॉइंट तक गया और वापस आया। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी कि शाहरुख खान ने मुझे अपनी गाड़ी चलाने दी।” 
DC vs KKR: सुनील शेट्टी ने बांधे दामाद केएल राहुल की तारीफों के पुल

टीकू ने की किंग खान की तारीफ
टीकी ने शाहरुख की जमकर तारीफ की और उन्हें एक शानदार अभिनेता करार दिया। उन्होंने कहा, “शाहरुख खान बहुत बड़े अभिनेता हैं। उनकी कामयाबी की फेहरिस्त बहुत लंबी है। उनकी मेहनत और काबिलियत ने उन्हें ‘किंग खान’ बनाया है।” अभिनेता ने 1995 की फिल्म ‘ओह डार्लिंग ये है इंडिया’ की शूटिंग का एक किस्सा भी सुनाया। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम शूटिंग कर रहे थे, तभी मुझे गुस्सा आ गया। उसके बाद शाहरुख ने मुझसे पूछा कि क्या हो गया? मैंने  उन्हें कि चेक छह बार बाउंस हो चुका है, पैसे नहीं आए, फिर भी हम सेट पर काम कर रहे हैं।"

जब शाहरुख को फैंस ने घेल लिया...
टीकू ने शाहरुख की लोकप्रियता का एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने “शूटिंग के दौरान फैंस ने शाहरुख को घेर लिया। वे उनसे इतना प्यार करते थे कि उनके बाल खींचने लगे। किसी तरह हम उन्हें वापस सेट पर लाए।” टीकू ने कहा कि शाहरुख के साथ ऐसी कई यादें हैं जो आज भी उनके चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं।

टीकू तलसानिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tikkutalsania
‘अंदाज अपना अपना’ के सीक्वल में करना चाहते हैं काम
टीकू ने 1994 की आइकॉनिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में आमिर खान और सलमान खान के साथ भी काम किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इसके सीक्वल में काम करना चाहेंगे तो उन्होंने उत्साह से कहा, “क्यों नहीं? यह एक आइकॉनिक फिल्म है।” टीकू ने यह भी बताया कि वह अब तक अपने हास्य किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं, लेकिन अब वह एक विलेन का किरदार निभाना चाहते हैं।

नई गुजराती फिल्म में नजर आएंगे टीकू
टीकू जल्द ही गुजराती फिल्म ‘जय माता जी-लेट्स रॉक’ में दिखाई देंगे, जो 9 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक मनीष सैनी हैं। टीकू ने कहा, “मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट और निर्देशक का नजरिया बहुत पसंद आया, इसलिए मैंने यह फिल्म करने का फैसला किया।”
विज्ञापन

इन फिल्मों से लूट चुके हैं वाहवाही
टीकू तलसानिया ने ‘कभी हां कभी ना’, ‘इश्क’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘हंगामा’, और ‘धमाल’ जैसी फिल्मों में अपने हास्य किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी बेटी शिखा तलसानिया भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। वह‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘वेक अप सिड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें