क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को अपनी मर्सिडीज कार छोड़कर साइकिल की सवारी करनी पड़ी थी।
क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को अपनी मर्सिडीज कार छोड़कर साइकिल की सवारी करनी पड़ी थी। इस बात का खुलासा खुद सलीम खान ने ही किया था।
विज्ञापन
क्या था पूरा मामला?
प्रसिद्ध स्क्रीनराइटर सलीम खान ने बताया था कि एक समय था जब मेरे पास मर्सिडीज थी, लेकिन ऐसा भी वक्त आया जब मैं साइकिल पर आ गया। सलीम खान ने यह बात अपने एक साक्षात्कार में कही थी। उन्होंने बताया था कि यह वह दौर था जब उनके पास चार साल तक कोई काम नहीं था और इस दौरान वह मर्सिडीज से साइकिल पर आ गये थे।
उन्होंने कहा था, उस वक्त एक स्टार ने मुझे अपने पास बुलाया। मुझसे कहा कि आकर मुझे मिलो। आपके लिए कुछ करते हैं। उन्होंने आगे बताया था कि वह उस एक्टर के घर गये और उसके दरवाजे पर अपनी साइकिल रख दी। इतना ही नहीं, वॉचमैन से साइकिल की देखभाल करने के लिए भी कहा। सलीम खान ने बताया कि जब वह एक्टर के घर पहुंचे तो उस अभिनेता ने उनके गले में हाथ डाला और कहा- फिक्र मत करो। इस पर मैंने कहा- मुझे कोई फिक्र नहीं है। मुझे किस्मत में भरोसा है। जो किस्मत में होगा, मिलकर रहेगा। उसे कोई छीन नहीं सकता। इसके बाद मैं बाहर आया और अपनी साइकिल से निकल गया। सलीम खान ने कहा कि मुझे साइकिल में देखकर उस अभिनेता ने पूछा, तुम्हारी गाड़ी कहां है? मैंने उन्हें बताया कि मैं साइकिल पर ही आया था। सलीम खान ने आगे कहा कि अब जब इंसान खुद ही साइकिल पर आ गया है तो उसे क्या ही डराओगे।