फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji : जब रानी मुखर्जी ने दिया था इस सवाल पर ऐसा रिएक्शन, जवाब सुनकर करीना रह गईं थीं दंग

Sat, 04 Mar 2023 02:13 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा रानी मुखर्जी  जल्द ही फिल्म  'मर्दानी 3' में नजर आने वाली हैं। रानी से एक बार पूछा गया था कि ऐसी कौन सी चीज है, जो उनके पास नहीं है, लेकिन एक्ट्रेस करीना कपूर के पास नहीं है। इस पर उन्होंने बेबाक अंदाज में शाहिद का नाम ले लिया था।
 
विज्ञापन
रानी मुखर्जी -करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा रानी मुखर्जी फिलहाल फिल्मों से दूर चल रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म  'मर्दानी 3' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों बेहतरीन एक्टिंग की है। रानी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं दिखाई देती हैं, लेकिन एक्ट्रेस की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रानी के फैंस उनसे जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी बात जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। रानी रियल में काफी बेबाक हैं। 

विज्ञापन


इस जवाब को सुनकर 'बेबो' रह गईं थीं दंग
दरअसल, रानी से एक बार पूछा गया था कि ऐसी कौन सी चीज है, जो उनके पास नहीं है, लेकिन एक्ट्रेस करीना कपूर के पास है। इस पर उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि शाहिद। वहीं, इसके बाद जब एक बार फिर रानी से पूछा गया कि उनके पास ऐसा क्या है जो करीना के पास नहीं है। इस सवाल देने के लिए रानी सोच में पड़ गई थीं, जिस पर करीना झट से जवाब देते हुए कहती हैं 'यश चोपड़ा'। रानी मुखर्जी यशराज प्रोडक्शन की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

यशराज बैनर कूी इन फिल्मों में किया काम
यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'वीर-जारा', 'हम-तुम', 'बंटी और बबली', 'मुझसे दोस्ती करोगे', 'साथिया' और 'लागा चुनरी में दाग' जैसी फिल्मों में रानी ने दमदार अभिनय किया था। एक्ट्रेस ने आदित्य चोपड़ा से शादी की है और आज वह चोपड़ा खानदान की बहू हैं। दोनों एक्ट्रेसेस ने करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विद करण' के दौरान यह खुलासा तब किया था। 
विज्ञापन


'मर्दानी 3' में आएगीं नजर 
रानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो तो एक्ट्रेस जल्द ही 'मर्दानी 3' में नजर आने वाली है। इससे पहले उन्होंने सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ के साथ 'बंटी और बबली 2' में काम किया था जहां बंटी और बबली सुपरहिट थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने लहराया बुलंदियों का परचम, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में जीता ‘स्पॉटलाइट अवॉर्ड’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें