31 मई को रिलीज हो रही फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रिलीज से पहले ही अलग-अलग वजहों से चर्चा में रही है। अब चर्चा इस फिल्म के एक आयटम सॉन्ग "घाघरा वाया आगरा" में रणबीर कपूर के माधुरी दीक्षित को किस करने को लेकर है।
अयान मुखर्जी की इस फिल्म में दीपिका पादुकोन और रणबीर कपूर की जोड़ी दिखेगी। यह दोनों ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ फिल्म कर रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी के अलावा फिल्म के गानों की भी चर्चा है।
"बदतमीज दिल" और "बलम पिचकारी" के बाद माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया आयटम सॉन्ग "घाघरा वाया आगरा" भी चर्चा में हैं।
इस गाने की चर्चा की वजह से माधुरी दीक्षित के डांस के अलावा रणबीर के साथ उनके छोटे से किस सीन को लेकर है। इस सीन को करने में रणबीर इतने नर्वस थे कि उन्हें चार रीटेक करने पड़े।
फिल्म के बाकी गानों की तरह यह गाना भी सुपरहिट हो चुका है।
देखें गाने का वीडियो