फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajpal Yadav: जब सेट पर 26,000 की हेयरस्टाइल बनाकर पहुंचे राजपाल, डायरेक्टर ने सिर पर कटोरा रख के कटवा दिए बाल

Tue, 27 Jun 2023 04:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2004 की बात है और फिल्म थी चुप चुप के। राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें प्रियदर्शन का फोन आया, उन्होंने कहा कि मुझे 40 दिनों के लिए तुम्हारी जरूरत है। राजपाल को यकीन था कि यह उनके लिए कोई बड़ी भूमिका है जो उन्हें अगले स्तर तक ले जाएगी।
विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजपाल यादव हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे हैं। वह अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। राजपाल यादव पिछले काफी साल से अपनी साफ सुथरी कॉमेडी के जरिए दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान का एक किस्सा साझा किया है, जब वह बहुत महंगा हेयरकट करवा के सेट पर पहुंचे थे, इसके बाद क्या हुआ।
विज्ञापन

जब राजपाल यादव को प्रियदर्शन ने किया फोन
साल 2004 की बात है और फिल्म थी चुप चुप के। राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें प्रियदर्शन का फोन आया, उन्होंने कहा कि मुझे 40 दिनों के लिए तुम्हारी जरूरत है। राजपाल को यकीन था कि यह उनके लिए कोई बड़ी भूमिका है जो उन्हें अगले स्तर तक ले जाएगी, क्योंकि वह जानते थे कि प्रियदर्शन कभी भी सेट पर समय बर्बाद नहीं करते हैं और जब अभिनेता सेट पर पैकअप के लिए कहे जाने के बाद भी वहां रुके रहते हैं तो प्रियदर्शन को परेशानी होती है।

इसे भी पढ़ें- Bollywood Couples: पर्दे पर भी रोमांस कर चुके हैं ये रियल लाइफ कपल्स, लिस्ट में हैं कई बड़े सितारों के नाम

26,000 के बाल कटवाकर पहुंचे राजपाल
अब वह प्रियदर्शन के सामने पूरी तैयारी के साथ जाना चाहते थे। अब वह हीरो जैसे लुक के लिए पहुंच गए आलिम हकीम के पास जो कि सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट हैं। आलिम एक बार कैंची चलाते और बिल हजारों का बन जाता। आलिम की कैंची राजपाल यादव के बालों पर भी चली। अब वह नए लुक के साथ एकदम तैयार थे और बिल आया 26,000 का। अब वह खुशी-खुशी प्रियदर्शन के पास पहुंच गए। उनको लगा था प्रियदर्शन खुश होंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा। प्रियदर्शन उनको देखते ही मलयालम में अपने असिस्टेंट को गालियां देने लगे। 
विज्ञापन

प्रियदर्शन ने कटोरा रखवा के कटवा दिए बाल
बाद में प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को अपने पास बुलाया और एक शख्स के साथ भेज दिया। उन्होंने राजपाल को एक कुर्सी पर बैठाया, उनके सिर पर एक कटोरा रखा और उसके आसपास के बाल काटने लगे। इस नए हेयरकट के बाद जब वह आलिम से मिले, तो आलिम उनको देखकर दंग थे। राजपाल ने उनसे कहा कि तुम्हारी कोई गलती नहीं, फिल्म की यही मांग थी। राजपाल ने बताया कि आलिम ने अपने हेयरकट का एक भी रुपया चार्ज नहीं किया था, ऐसा किसी नाराजगी की वजह से नहीं बल्कि दोनों की दोस्ती की वजह से हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें