चैट शो के वीडियो में करण जौहर, कुशा कपिला से कहते हैं, 'हमें अपने नंबर एक्सचेंज करने होंगे और याद रखना होगा कि मैं हर समय व्हाट्सएप पर हूं। तो, मुझे मैसेज मत करो बस मुझे व्हाट्सएप करो। अगर तुम जोरावर के साथ होने वाली किसी भी तरह की समस्या की चर्चा करना चाहती हैं तो मुझे कॉल करें।' इस पर कुशा ने जवाब दिया, 'मुझे पता है कि वह लोगों का इलाज करते हैं। मैंने यह जानने के लिए करण जौहर के काफी कंटेंट देखे हैं कि वह हर किसी के लिए रिलेशनशिप पर्सन हैं।'
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के पास नहीं है कोई पीआर! पैपराजी के धमाकेदार खुलासे से सभी हैरान-परेशान
इसके बाद करण मजाक में कहते हैं, 'मैं रिश्तों पर सलाह देने में बहुत अच्छा हूं। रिश्ते की पहली सलाह, मैं कहूंगा ब्रेकअप। और याद रखें यौन बेवफाई.. बेवफाई नहीं है।' कुशा सहमती दिखाते हुए कहती हैं, 'मुझे इस पर विश्वास है।' भले ही पूरी बातचीत मजाक में हुई, लेकिन नेटिजन्स अब बेवफाई का समर्थन करने के लिए कुशा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यौन बेवफाई शब्द में ही बेवफाई है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहला हिंट तभी मिल गया था जब वह करण की इस बात से सहमत हुई थीं कि शारीरिक बेवफाई.. बेवफाई नहीं होती है।'
कुशा कपिला और जोरावर ने साल 2017 में शादी की थी। हाल ही में, कुशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया कि अपने जीवन का बड़ा हिस्सा दिल्ली में बिताने के बाद, वह हमेशा के लिए मुंबई चली गई हैं। इसके बाद दोनों ने बीते दिन तलाक का एलान कर दिया। कुशा और जोरावर ने तलाक का कोई कारण नहीं बताया गया, लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक ही पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को हमने अपना सब कुछ दे दिया, लेकिन 'अब और नहीं कर सकते।'
Abdu Rozik: टीवी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं अब्दु रोजिक, जानिए किस सीरियल में निभाएंगे अहम किरदार