मीका सिंह ने आमिर खान को लेकर कुछ बातें कही हैं। फिल्म इंडस्ट्री को उन्होंने कई शानदार गाने दिए हैं। मीका सिंह ने एक बार आमिर खान के लिए होटल में बुक कमरे में गलती से रहने चले गए थे। इसके बाद आमिर खान के साथ बहुत बड़ा कंफ्यूजन हो गया था।
साल 1999 के टूर में शामिल हुए थे सितारे
मीका सिंह ने बताया, मुझे साल 1999 में एक टूर ऑफर हुआ था। इस टूर में ऐश्वर्या राय, आमिर खान, रानी मुखर्जी, ट्विंकल खन्ना भी गए थे। आमिर के साथ मुझे भी इस टूर में जाने का मौका मिला था। मैं उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में नया था।
मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह
सुनिधि चौहान के साथ गए मीका
मीका सिंह ने बताया कि सुनिधि चौहान और उनके पिता भी उस समय साथ थे। सुनिधि भी इंडस्ट्री में नई थीं। मुझे भी बॉलीवुड के बारे में जानकारी नहीं थी। मैंने सुनिधि से ही बात की और हम उस कार से चले गए जो असल में आमिर खान के लिए थी।
Lapaataa Ladies: 'लापता लेडीज' के इस सीन ने सेट पर सबको किया भावुक, नितांशी गोयल ने बताई कई दिलचस्प बातें
मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह
मीका सिंह ने ले लिया आमिर खान का कमरा
उन्होंने बताया कि ये कंफ्यूजन यहीं खत्म नहीं हुआ। हम उस होटल के कमरे में चले गए जो आमिर खान के नाम से बुक हुआ था। हमने कमरे की चाभी ली और उस कंफर्टेबल सूट में मैं आराम कर रहा था।
Amitabh Bachchan: रविवार को जलसा के बाहर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फैंस को दिए तोहफे, देखें तस्वीरें
आमिर खान के साथ हुआ कंफ्यूजन
आमिर खान ने कहा कि आमिर का बुक किया स्वीट बहुत अच्छा था। कुछ समय बाद आमिर खान ने दरवाजा खटखटाया और कहा कि क्या ये मेरा कमरा है। मीका सिंह ने बहुत आत्मविश्वास के साथ हां किया। इसके बाद आमिर खान ने कुछ नहीं कहा और वो कमरे में चले गए।