फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: मुंबई के खास रिसेप्शन में शामिल हुए अमिताभ-अभिषेक और जया, छा गया बच्चन परिवार

Mon, 30 Dec 2024 11:13 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई में रिकिन यादव और सुरभि की शादी के रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन शामिल हुए। रिकिन प्रबंध निदेशक राजेश यादव के पुत्र हैं, जो तीन दशकों से अधिक समय से बच्चन परिवार से जुड़े हुए हैं।
 
विज्ञापन
मुंबई की एक शादी के रिसेप्शन में बच्चन परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन हाल ही में मुंबई में एक शादी में शामिल हुए, जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए। समारोह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें पूरा बच्चन परिवार दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन

 

शादी के रिसेप्शन में बच्चन परिवार का जलवा
बच्चन परिवार हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। फिल्में हो या ऑफलाइन, हर कहीं बच्चन परिवार का लुक खास होता है। इस खास तस्वीर में बिग बी काले रंग की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहने हुए हैं नजर आ रहे हैं, जबकि अभिषेक बच्चन सफेद कुर्ते में बेहद हैंडसन दिखाई दे रहे हैं। वहीं जया बच्चन गुलाबी रंग की साड़ी में शाही अंदाज में नजर आ रही हैं, लेकिन इन सभी के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन कहीं नजर नहीं आईं।

सोशल पर वायरल हो रही बच्चन परिवार की खास तस्वीर
बच्चन परिवार की साथ में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। नेटिजेंस भी इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यह तस्वीर मुंबई में रिकिन यादव और सुरभि की शादी के रिसेप्शन की है, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन शामिल हुए। दरअसल, रिकिन, प्रबंध निदेशक राजेश यादव के पुत्र हैं, जो तीन दशकों से अधिक समय से बच्चन परिवार से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

काम की बात
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, प्रभास और कमल हासन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ भूतनाथ 3 में नजर आ सकते हैं। वहीं अभिषेक बच्चन को आखिरी बार फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में नजर आए थे। यह फिल्म 22 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी।

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने की हिमाचल की महिलाओं की प्रशंसा, प्रीति जिंटा-यामी गौतम को बताया बेहतर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें