माधुरी दीक्षित पर क्या बढ़ती उम्र का असर होने लगा है। अब यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि माधुरी दीक्षित ने एक सीन का देने के लिए एक-दो नहीं 25 रीटेक दिए।
क्या यह बढ़ती उम्र का असर है या फिर डायलॉग में उर्दू के कठिन शब्दों के प्रयोग का। धक धक हीरोइन माधुरी दीक्षित को विशाल भार्दवाज के बैनर की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' के एक सीन की शूटिंग में पूरा दिन लग गया और आखिर में उन्होंने इस सीन की शूटिंग अगले दिन के लिए टाल दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म के एक सीन के पच्चीस रीटेक दिए। फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे चकित थे कि आखिर इतनी टेलेंटेड अभिनेत्री के साथ क्या मुश्किल हो रही है?
सब जानते हैं कि माधुरी की गिनती उन हीरोइनों में होती है, जो एक ही टेक में कठिन से कठिन सीन को शूट करवा लेती हैं।
सेट पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जब माधुरी पच्चीस रीटेक देने पर भी सही तरह से डायलॉग नहीं बोल पाईं, तो उन्होंने निर्देशक से अगले दिन शूटिंग करने की गुजारिश कर दी।