फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान ने सिंगल फादर होने का दर्द किया बयां, बोले- ‘कुछ पैरेंट्स बच्चों को मेरे घर भेजने से हिचकते हैं’

Sun, 17 May 2026 06:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imran Khan: इमरान खान फिलहाल अपनी बच्ची इमारा की देखभाल कर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने अपने अनुभव शेयर किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@imrankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान खान ने हाल ही में सिंगल फादरहुड को लेकर खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि अकेले पिता के तौर पर जिंदगी आसान नहीं होती और कई बार उन्हें समाज की सोच का भी सामना करना पड़ता है।

सिंगल फादरहुड की परेशानियों पर बोले एक्टर

विज्ञापन

इमरान ने कहा कि कुछ माता-पिता अपने बच्चों को उनके घर प्लेडेट के लिए भेजने में हिचकिचाते हैं, क्योंकि वह अकेले रहते हैं। उन्होंने माना कि यह अनुभव कभी-कभी काफी अकेलापन महसूस कराता है।

एक्टर ने अपनी बेटी इमारा की को-पैरेंटिंग और एक्स-वाइफ अवंतिका मलिक के साथ रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सिंगल फादर्स के पास अक्सर वैसा इमोशनल सपोर्ट सिस्टम नहीं होता जैसा महिलाओं के पास होता है।

ये भी पढ़ें- Samwad: लखनऊ संवाद में शामिल होंगी ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी, सिनेमा में नायिकाओं की भूमिका पर होगी बातचीत

पुरुष अंदर ही अंदर संघर्ष करते रहते हैं

विज्ञापन

इमरान के मुताबिक, महिलाएं अपनी दोस्तों के साथ खुलकर भावनाएं शेयर कर लेती हैं, लेकिन पुरुषों को बचपन से यही सिखाया जाता है कि उन्हें मजबूत दिखना है और अपनी कमजोरी जाहिर नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘पुरुषों के लिए समाज ने मर्दानगी की एक तय सोच बना दी है, जहां भावनाओं और कमजोरियों पर खुलकर बात नहीं की जाती। यही वजह है कि कई पुरुष अंदर ही अंदर संघर्ष करते रहते हैं।’

इमरान खान - फोटो : X

इमरान खान और अवंतिका की लव स्टोरी
इमरान खान और अवंतिका मलिक की लव स्टोरी काफी पुरानी है। दोनों ने टीनएज में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। साल 2010 में दोनों ने सगाई की और 2011 में शादी कर ली। साल 2013 में उनकी बेटी इमारा का जन्म हुआ। हालांकि 2019 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं और बाद में उनका तलाक हो गया।

विज्ञापन

इमरान खान और लेखा वाशिंगटन - फोटो : इंस्टाग्राम
अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं इमरान?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान इन दिनों लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। कहा जाता है कि दोनों की नजदीकियां 2020 में बढ़ीं, क्योंकि वे एक ही सोशल सर्कल का हिस्सा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें