फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बीजेपी नेताओं ने रखा विनोद खन्ना के लिए दो मिनट का मौन

Sun, 09 Apr 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
विज्ञापन
bjp leaders
विज्ञापन
बॉलीवुड अदाकार और बीजेपी सांसद रहे विनोद खन्ना आजकल अस्पताल में भर्ती हैं और जहां उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। लेकिन इस दौरान तरह-तरह की अफवाहों ने भी जन्म ले लिया है।
विज्ञापन


एक अफवाह तो ये फैल गयी कि विनोद खन्ना अब इस दुनिया से रुकसत हो गए हैं। हालांकि उनके पुत्र ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है। इन अफवाहों का असर मेघालय के बीजेपी कार्यालय में देखने को मिला। यहां बीजेपी ने स्वच्छ भारत अभियान के एक कार्यक्रम से पहले विनोद खन्ना के लिए दो मिनट का मौन तक धारण कर लिया।

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हुए एक कार्यक्रम से पूर्व राज्य में पार्टी के महासचिव डेविड खरसाती ने कहा कि 'स्वच्छ भारत का कार्यक्रम शुरू करने से पहले हम स्वर्गीय विनोद खन्ना के लिए दो मिनट का मौन रखेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी नेताओं ने मांगी माफी

हालांकि जब उन्हें यह जानकारी दी गई कि खन्ना जीवित हैं तो सफाई देते हुए वह बोले कि 'हमने गलती से दो मिनट का मौन रख लिया जिसके लिए हम माफी मांगते हैं। हम खन्ना की लंबी उम्र की कामना करते हैं।'

उन्होंने कहा कि 'शुक्रवार को हमारे दो सदस्यों ने टीवी पर न्यूज देखकर हमें सूचित किया कि खन्ना हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने कहा कि क्यूंकि खन्ना हमारी पार्टी से पूर्व सांसद रह चुके हैं, हमें उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए और हमने बिना पुष्टि किए ऐसा किया।

हम इसके लिए माफी मांगते हैं।' वहीं मुंबई के रिलायंस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा है कि विनोद खन्ना की हालत में सुधार है। गौरतलब है कि उन्हें शरीर में पानी की कमी के चलते एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें