फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अक्षय खन्ना का फूटा था गुस्सा, टीम मेंबर के लिए भिड़ गए थे एक्टर; अमित बहल ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

Sun, 10 May 2026 05:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshaye Khanna: एक्टर अमित बहल ने अक्षय खन्ना से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा है। 

विज्ञापन
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय खन्ना बीते कुछ दिनों से ‘धुरंधर’ फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उनके पुराने और नए इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अब अभिनेता अमित बहल ने अक्षय खन्ना से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। जानिए उन्होंने क्या कहा है। 

शूटिंग के दौरान हुआ था चौंकाने वाला किस्सा

विज्ञापन

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अमित बहल ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अक्षय खन्ना का ऐसा रूप देखा, जो बहुत कम लोग जानते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘सीन्स को काट दिया जाता था…’, अमित बहल ने खोली बड़े स्टार्स की पोल; ऋतिक रोशन को लेकर कही बड़ी बात

अमित बहल के मुताबिक, फिल्म की टीम एक होटल में ठहरी हुई थी। उसी दौरान एक कैरेक्टर आर्टिस्ट, जो किसी दूसरे होटल में रुका था, वहां लंच करने आ गया। जैसे ही उसने खाना शुरू किया, प्रोडक्शन टीम के किसी मेंबर ने आकर उसे खाने से मना कर दिया।

अमित ने बताया कि वह कलाकार बहुत दुखी हो गया। उसने चुपचाप अपनी प्लेट एक तरफ रख दी और जाकर अकेले बैठ गया।

विज्ञापन

अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

जब आग बबूला हो गए थे अक्षय
यह सब देखकर अक्षय खन्ना खुद को रोक नहीं पाए। अमित बहल ने कहा, ‘अक्षय आमतौर पर बहुत कम बोलते हैं, लेकिन उस दिन उन्होंने भूख और इंसान की इज्जत पर ऐसी बात कही कि सब शांत हो गए।’

उन्होंने आगे बताया कि अक्षय ने कहा था, ‘फिल्में खाने की प्लेटों से नहीं बनतीं, लोगों की दुआओं से बनती हैं।’ अमित बहल के मुताबिक, उस दिन ऐसा लग रहा था जैसे हमेशा शांत रहने वाले अक्षय खन्ना के अंदर का ज्वालामुखी फूट पड़ा हो।

विज्ञापन

अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय खन्ना का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खन्ना हाल ही में ‘धुरंधर’ में नजर आए थे, जहां उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया। अब एक्टर जल्द ही अपनी पहली तेलुगु फिल्म ‘महाकाली’ में दिखाई देंगे।

इसके अलावा वह फिल्म ‘इक्का’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें