कैसी होगी फिल्म की कहानी?
इस बार कहानी पूरी तरह अलग होगी। जहां ‘लगान’ एक काल्पनिक कहानी थी, वहीं नई फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे यानी 1947 के दौर पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में लाला अमरनाथ की जिंदगी, संघर्ष और क्रिकेट के सफर को इमोशनल अंदाज में दिखाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘सीन्स को काट दिया जाता था…’, अमित बहल ने खोली बड़े स्टार्स की पोल; ऋतिक रोशन को लेकर कही बड़ी बात
खबरों की मानें तो स्क्रिप्ट को लेकर कई रीडिंग सेशंस भी हो चुके हैं। इतना ही नहीं, फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी और राइटर अभिजात जोशी ने भी कहानी को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी है। इसके लिए लंबी रिसर्च, वर्कशॉप्स और भारी प्री-प्रोडक्शन प्लान किया जा रहा है।
साथ ही ऐसी चर्चा भी है कि फिल्म में एक और बड़े अभिनेता की एंट्री हो सकती है, जो लाला अमरनाथ के करीबी दोस्त और कहानी के अहम किरदार में दिखाई देंगे।
आमिर खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो यह फिल्म आमिर खान के आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत मानी जा रही है। इसके अलावा, ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म पर 2027 के दूसरे हिस्से में काम शुरू हो सकता है।