कैसे शुरू हुई दोनों की दोस्ती?
आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, शो 'जीना इसी का नाम है' के एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि एक इंटरनेशनल वर्ल्ड टूर के दौरान दोनों की दोस्ती बहुत गहरी हो गई थी। वे दोनों लगभग 45 दिनों तक साथ में सफर कर रही थीं, स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं और उनके परिवार भी साथ थे।
ऐश्वर्या ने कहा था कि रानी बहुत ही मिलनसार और सहज स्वभाव की हैं। उन्होंने इस बात को भी गलत बताया था कि एक ही इंडस्ट्री में काम करने वाली दो अभिनेत्रियां कभी दोस्त नहीं हो सकतीं।
रानी मुखर्जी का प्यारा संदेश
शो 'जीना इसी का नाम है' में रानी मुखर्जी खराब तबीयत के कारण नहीं पहुंची थीं, लेकिन उन्होंने ऐश्वर्या के लिए एक बहुत ही प्यारा वीडियो मैसेज भेजा था। इस वीडियो में रानी ने कहा, 'ऐश, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और तुम मेरे लिए बहुत मायने रखती हो। मुझे टीवी पर यह बात सबके सामने कहनी पड़ रही है, लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हम हमेशा दोस्त रहेंगे।'
ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
दोस्ती में क्यों आई दरार?
रानी और ऐश्वर्या की दोस्ती ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। साल 2003 में आई फिल्म 'चलते चलते' के दौरान दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी। दरअसल, इस फिल्म में पहले शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या राय को लिया गया था। लेकिन बाद में किसी कारण से ऐश्वर्या की जगह रानी मुखर्जी को फिल्म में रख लिया गया। इस बात से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं और एक समय की यह पक्की दोस्ती, बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली अनबन में बदल गई।
यह भी पढ़ें: के. भाग्यराज के निधन से इंडस्ट्री सदमे में, दो दिन पहले खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में दिखाई दिए थे निर्देशक