जन्म से ही नियमित, सामान्य, साधारण अमृतसरी परिवार में जन्मी हरप्रीत कौर उर्फ हैप्पी जो कि बड़ी ही अनियमित असामान्य और असाधारण है।
हैप्पी बहुत ही आत्म निर्भर और बहुत ही रफ भाषा का इस्तेमाल करती है, वे अपने नाम हैप्पी की मासूमियत भी बनाए रखती है। जीवन में कितने बड़े ही संकट क्यों ना आये वह अपने अंदाज से हल करती है। फिर वह तर्कहीन हो या भावनात्मक हो, हैप्पी हमेशा अपने हिसाब से परफेक्ट होती है।
हैप्पी इतनी हैप्पी होने के बावजूद भी क्यूं भागती है और वह भी दुल्हन के अवतार में? इस मस्ती का मजा, कंफ्यूजन और ड्रामा से परदा उठेगा 19 अगस्त 2016 को और दिखेगी सीमापार कॉमेडी।
मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित और कृषिका लुल्ला तथा आनंद एल राय द्वारा निर्मित और डायना पेंटी, अभय देओल, जिमी शेरगिल, अली फजल अभिनीत रन-कॉम फिल्म हैप्पी भाग जाएगी 19 अगस्त 2016 को सभी सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।