फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चमेली की शादी' में दिखेंगी परिणीति चोपड़ा

Fri, 15 Jul 2016 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : instagram
विज्ञापन
हाल में करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी के सवाल पर मीडिया से नाराज होने वाली अभिनेत्री अमृता सिंह की चर्चित फिल्म चमेली की शादी (1986) के रीमेक की तैयारियों की खबर है। फैंटम फिल्म्स ने पिछले दिनों निर्देशक बासु चटर्जी की इस कॉमिक फिल्म के अधिकार खरीदे थे। सूत्रों के अनुसार रोहित जुगराज इसे डायरेक्ट करेंगे। मगर सवाल यह कि चमेली का रोल कौन करेगा?
विज्ञापन


चर्चा है कि इसके लिए निर्माता-निर्देशक परिणीति चोपड़ा को लेने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। मूल फिल्म में चमेली के प्रेमी का शानदार रोल अनिल कपूर ने निभाया था और सूत्रों की मानें तो इसमें उड़ता पंजाब से बॉलीवुड करिअर शुरू करने वाले दिलजीत दोसांज को वह रोल दिया जा सकता है। फिल्म को पंजाबी परिदृश्य में बनाया जाएगा।

इंडस्ट्री की चर्चाओं के मुताबिक पहले शाहरुख खान इस फिल्म को अपने बैनर तले बनाना चाहते थे। मगर इससे पहले कि निर्माता से बातचीत करते फैंटम फिल्म्स की टीम (अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, विकास बहल और मधु मेंटेना) ने अधिकार खरीद लिए। मूल फिल्म के प्रोड्यूसर रीमेक में सह-निर्माता रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें