फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने का सवाल हंस के टाल गईं सोहा

Mon, 16 May 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय पहले रानी मुखर्जी मां बनीं, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा अभी प्रेग्नेंट हैं, जेनिलिया डिसूजा इन दिनों पुनः गर्भवती हैं, कान से आईं ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरों को देख कर उनके दूसरी बार गर्भवती होने की अटकलें लग रही हैं, ऐसे में सोहा अली खान से मुंबई के एक कार्यक्रम में जब मां बनने की योजना पर सवाल पूछा गया तो वह हंस कर टाल गईं।
विज्ञापन


सोहा की शादी जनवरी 2015 में ऐक्टर कुणाल खेमू के साथ हुई थी। जब सोहा से पूछा गया कि वह कब अपना परिवार बढ़ाने जा रही हैं तो उन्होंने हंस कर कहा कि जब भी ऐसा होगा मैं जरूर सबको खबर दूंगी। वैसे साल की शुरुआत में सोहा और कुणाल के बीच खटपट और तलाक की चर्चाएं आम होने लगी थीं तब दोनों ने सार्वजनिक स्थानों पर साथ दिखते हुए इन बातों पर रोक लगाई।

कुणाल और सोहा का फिल्मी करिअर फिलहाल पटरी पर नहीं है। कुणाल की पिछले साल दो फिल्में आईं और दोनों पिटीं। जबकि सोहा आखिरी बार घायल वंस अगेन में दिखी थीं। उनकी अगली फिल्म 31 अक्तूबर इस साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें