पिछले हफ्ते मोरक्को में रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ ने निर्देशक अनुराग बसु की लंबे समय से बन रही फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग तो शुरू कर दी है मगर दोनों की एक-दूसरे के लिए कड़वाहट बरकरार है। पहले खबर थी कि दोनों एक फ्लाइट में नहीं गए।
अब पता चल रहा है कि मोरक्को में फिल्म की टीम को दोनों ऐक्टरों के लिए अलग-अलग होटलों में कमरे बुक कराने पड़े हैं। दोनों ने शूटिंग का इंतजाम कर रही टीम से कहा था कि वे एक होटल में नहीं रहेंगे। बेहतर होगा कि उनके लिए दूर-दूर अलग-अलग जगहों पर कमरे बुक कराए जाएं।
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऐसी कोई उम्मीद करना अब बेकार है कि मुंबई से दूर ये पूर्व प्रेमी अपने एक होने के बारे में नए सिरे से विचार करेंगे। दोनों इसलिए भी एक होटल में नहीं रहना चाहते हैं कि कहीं इससे नई-नई अफवाहें न फैलने लगें।