फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर देख फैंस ने दिए रिएक्शन; कुछ बोले- ‘अक्षय का कमबैक’, कुछ ने पूछा- कॉमेडी कहां हैं?

Thu, 11 Jun 2026 05:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle Trailer Reaction: गुरुवार को अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस ट्रेलर पर फैंस ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्रेलर को देखकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं?  

विज्ञापन
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर पर फैंस ने दिए रिएक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार जब भी कॉमेडी फिल्म लेकर आते हैं, तो दर्शकों को हंसने का खूब मौका देते हैं। जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया है। लेकिन ट्रेलर देखकर कुछ फैंस को मजा आया, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को इनमें कॉमेडी कहीं नजर नहीं आई। फिल्म के ट्रेलर पर किसी ने कटाक्ष किया, किसी ने मजेदार कमेंट्स साझा किए। जानिए, क्या रहा फैंस का रिएक्शन?

विज्ञापन


अक्षय कुमार के फैंस ने ट्रेलर को सराहा 
जो लोग अक्षय कुमार के फैन हैं, उनकी कॉमेडी को पसंद करते हैं, उन्हें ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर खूब भाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बिल्कुल ओल्ड स्कूल वाली फीलिंग आ गई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘री-यूनियन है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह अक्षय कुमार का कमबैक है।’ 

विज्ञापन



सोशल मीडिया यूजर्स को नजर नहीं आई कॉमेडी

एक तरफ फैंस इस फिल्म के ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पूरा बॉलीवुड है, लेकिन कॉमेडी कहां है?’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘कॉमेडी मूवी नहीं, रोस्ट करने वाली मूवी है।’ एक यूजर्स ने तो फिल्म को रिलीज से पहले ही फ्लॉप बता दिया। दरअसल, कई लोगों को पूरा ट्रेलर देखने के बाद भी इस फिल्म की कहानी और काॅमेडी समझ नहीं आई। 



विज्ञापन

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, दिशा पाटनी जैसे कई एक्टर्स नजर आए। ट्रेलर में एक फिल्म बन रही है, शूटिंग के लिए एक्टर्स एक गांव में जाते हैं। जहां से गड़बड़ शुरू होती है। इसके बाद शुरू होता है, एक्शन, कॉमेडी का सिलसिला। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें