90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन आगे चलकर इनकी राहें जुदा हो गईं। एक लंबे अरसे बाद दोनों फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में साथ दिखेंगे। जब इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ तो अक्षय कुमार ने रवीना टंडन को लेकर बात की। रवीना से जुड़ा एक किस्सा भी अक्षय ने मीडिया और ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद अपने को-एक्टर्स को सुनाया।
ये खबर भी पढ़ें: 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज, दो हजार करोड़ की फिल्म और फ्लॉप एक्टर्स; चार मिनट के ट्रेलर में दिखे कई रंग
रवीना टंडन को लेकर बताईं कुछ खास बातें
ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जब रवीना के बारे में सवाल किया गया तो अक्षय कुमार बोले, ‘वो बहुत ही प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं। मैं आपको एक किस्सा सुनाता हूं। हम एक फिल्म साथ की थी। शाम होने वाली थी, वैनिटी वेन दूर थी। वहां जाकर ड्रेस चेंज करना मुमकिन नहीं था तो रवीना ने जनरेट वैन में जाकर अपनी ड्रेस चेंज की। इसके बाद आकर शूटिंग की। वह समय बिल्कुल भी खराब नहीं करती हैं।’
आगे अक्षय कुमार कहते हैं, ‘वक्त के साथ उनमें बहुत बदलाव आया है, वह बेहतर एक्ट्रेस बनी हैं। हां, एक बदलाव और आया है, पहले वो हीरोइन थीं, अब वो हीरोइन की मां हैं।’ बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन भी हीरोइन बन चुकी हैं। पिछले साल राशा का डेब्यू बॉलीवुड में हुआ?
कब रिलीज होगी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’?
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, दिशा पाटनी, रवीना टंडन जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में भी रवीना टंडन की झलक फैंस को देखने को मिली है।