फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग को लेकर तुषार कपूर ने दी अहम जानकारी

Tue, 23 Dec 2025 09:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle Update: 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर अक्षय कुमार के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आज तुषार कपूर ने फिल्म को लेकर एक नई अपडेट शेयर की है।

 
विज्ञापन
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक अहमद खान की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार है। आज तुषार कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही तुषार ने फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी भी फैंस के साथ शेयर कर उन्हें खुश कर दिया है।
विज्ञापन

तुषार कपूर का पोस्ट
तुषार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के निर्देशक अहमद खान, एक्टर अक्षय कुमार सहित कई कलाकारों के साथ एक खास तस्वीर शेयर की हैं। यह तस्वीर 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की है। इस तस्वीर के साथ तुषार ने कैप्शन में लिखा, ''वेलकम टू द जंगल' के इस साल की शूटिंग का शैड्यूल यही खत्म होता है।' इसके आगे तुषार ने फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा किया। 



 
विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' के बारे में
अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'वेलकम टू द जंगल' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 'वेलकम 3' को फिरोज ए. नाडियाडवाला बना रहे हैं। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, और तुषार कपूर भी नजर आएंगे। श्रेयस तलपदे, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी और शारिब हाशमी भी दिखाई देंगे। इसके अलावा रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी भी 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: Viral Video: विद्युत जामवाल ने जलती हुई मोमबत्ती का मोम अपने चेहरे पर डाला, देखें वायरल वीडियो..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें