स्नेहल ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जहां उन्हें उनका हक नहीं मिला। उन्होंने कहा, 'मैंने सोहम द्वारा निर्देशित शेर में काम किया था। मैंने फिल्म भी लिखी थी। हमने फिल्म के लिए 50 डिग्री टेम्प्रेचर में शूटिंग की। फिल्म का 85 फीसदी हिस्सा पूरा कर लिया है। अचानक, श्री अष्टविनायक सिने विजन प्रोडक्शन हाउस बंद हो गया। पैसे ही नहीं आए उस फिल्म के। सोचिए यह कैसा लगा होगा।'
बता दें कि फिरोज नाडियाडवाला बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने पहचाने प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने ‘फिर हेराफेरी’, ‘वेलकम’, ‘फुल एन फाइनल, ‘आवारा पागल दीवाना’ ‘दीवाने हुए पागल’, ‘वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जबकि स्नेहल को वेलकम (2007) में काखिल (मजनू के गुंडों में से एक), दीवाने हुए पागल (2005) में कुट्टी अन्ना, हेरा फेरी में अपने 'रापचिक माल' डायलॉग और लव के लिए कुछ भी करेगा (2001) में फनी आज कपूर के रोल लिए के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिरोज की हेरा फेरी, दीवाने हुए पागल, वेलकम और वेलकम बैक जैसी कई फिल्मों में काम किया है।