फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छपाक' से पहले 'एसिड' खटखटाएगी सिनेमाघरों का दरवाजा, यूपी की सच्ची घटना पर है आधारित

Mon, 16 Dec 2019 10:08 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एसिड और छपाक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एसिड अटैक पीड़ितों को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म 'छपाक' के ट्रेलर ने रिलीज होने के साथ ही दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। सब जानते हैं कि यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में लगेगी। लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिका की फिल्म से एक हफ्ते पहले इसी मुद्दे पर बनी एक और फिल्म 'एसिड' भी सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी।

विज्ञापन


फिल्म 'एसिड' के साथ निर्देशन में कदम रख रही प्रियंका सिंह कहती हैं, 'जब हमने अपनी फिल्म खत्म की, तब हमें पता चला कि हमसे एक हफ्ते बाद ही दीपिका की भी फिल्म आने वाली है। हालांकि मुझे पता है कि हमारी कहानी अलग है।' प्रियंका सिंह अपनी फिल्म में एसिड अटैक पीड़िता रुहाना का किरदार भी निभा रही है। जिस तरह से छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है, बिलकुल वैसे ही 'एसिड' भी उत्तर प्रदेश की एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें एक चाचा ने अपनी जवान भतीजी पर एसिड से हमला किया था।

पीड़िता का नाम उजागर न करते हुए निर्देशक ने कहा कि कहानी का विचार समाज में ऐसे मुद्दों पर हो रही बातों से आया। वह कहती हैं, 'हमने दृश्यों को प्रभावी बनाने के लिए उन्हें नाटकीय ढंग से शूट नहीं किया है बल्कि जैसा हुआ उसको वैसा ही वास्तविक दिखाने का प्रयास किया है। छपाक में लक्ष्मी के किरदार ने बहुत ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन उसके जैसी दुनिया में बहुत सी लड़कियां हैं जिनकी कहानी एक जैसी ही है। हमें ऐसे लोगों का भी दिमाग पढ़ना होगा जो ऐसा जघन्य अपराध करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें