फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jenna Ortega: फिल्म 'मिलर्स गर्ल' के लिए क्यों ट्रोल हो रहीं 'वेडनेसडे' स्टार जेना ओर्टेगा, जानिए वजह...

Thu, 08 Feb 2024 10:49 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


जेना ओर्टेगा हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अपनी वेब सीरीज 'वेडनेसडे' से उन्होंने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। अब उनकी फिल्म 'मिलर्स गर्ल' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
विज्ञापन
जेना ओर्टेगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड स्टार जेना ओर्टेगा इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। 'वेडनेसडे' सीरीज से मशहूर हुई अभिनेत्री इन दिनों अपनी नई फिल्म 'मिलर्स गर्ल' के लिए ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। 'मिलर्स गर्ल' में जेना ने बेहद बोल्ड किरदार निभाया है। अब सोशल मीडिया पर उसी फिल्म के कुछ दृश्य वायरल हो रहे हैं। जेना के फैंस को इस फिल्म में उनका यह किरदार बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। जेना को इस भूमिका में देखकर उनके फैंस काफी निराश हो रहे हैं। 
विज्ञापन


शिक्षक और विद्यार्थी के रिश्ते पर आधारित है 'मिलर्स गर्ल'
जेना ओर्टेगा हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अपनी वेब सीरीज 'वेडनेसडे' से उन्होंने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। अब उनकी फिल्म 'मिलर्स गर्ल' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में जेना एक एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने शिक्षक की तरफ आकर्षित हो जाती है। इस फिल्म में जेना ने स्टूडेंट का किरदार निभाया है और मार्टिन फ्रीमैन उनके शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिए हैं। 

हरनाज की बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
विज्ञापन


31 साल बड़े अभिनेता साथ अंतरंग दृश्य 
'मिलर्स गर्ल' एक मनोरंजक फिल्म है, लेकिन इसे फिल्म समीक्षकों ने पसंद नहीं किया है। जेना की यह फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी। अब फिल्म 'मिलर्स गर्ल' के कुछ दृश्य इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। जेना इन दृश्यों में स्वयं से 31 साल बड़े अभिनेता मार्टिन फ्रीमैन के साथ बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। दृश्यों को देखकर सोशल मीडिया पर जेना के फैंस काफी नाराज हो रहे हैं। एक यूजर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है, 'इस दृश्य को देखने के बाद, अब मैं कुछ दिनों के लिए मैं ब्रेक ले रहा हूं।' वहीं, किसी और ने लिखा है, 'यह बिलकुल सही नहीं है। जेना को ऐसा नहीं करना चाहिए था।' 
विज्ञापन


Vedaa: जॉन के लुक को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं निखिल आडवाणी, शरवरी के साथ काम करने का अनुभव किया साझा

जेना ओर्टेगा का वर्क फ्रंट 
जेना ओर्टेगा ने हॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेव सीरीज 'वेडनेसडे' से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई इस वेब सीरीज को 28 दिनों के अंदर 1.237 बिलियन व्यूज मिले थे।अ ब जेना के फैंस 'वेडनेसडे' के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें