हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि यह वेब सीरीज कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी यह वेब सीरीज शूट हो रही है और आने वाले दिनों में इसे लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है। यह वेब सीरीज टी20 वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द होगी। वेब सीरीज में रियल फुटेज का भी उपयोग किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अपनी परवरिश पर प्रतीक बब्बर को है नाज, बोले- आज जो भी हूं नाना-नानी की बदौलत हूं
टी20 वर्ल्ड कप पर आधारित इस वेब सीरीज को ब्रिटेन बेस्ड फर्म वन वन सिक्स नेटवर्क बना रही है। यह कंपनी गौरव बहिरवानी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेब सीरीज का निर्देशन आनंद कुमार कर रहे हैं। वो इससे पहले 'जिला गाजियाबाद' जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं इस वेब सीरीज को सौरभ एम पांडे ने लिखा है, जो 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' जैसी फिल्मों की स्टोरी लिख चुके हैं। वेब सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों की भूमिका में कई बड़े स्टार दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह वेब सीरीज अगले साल रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 'दुर्भाग्य है कि हमारा देश...', फ्लॉप फिल्में देने के बाद बॉक्स ऑफिस गणित पर बोले आयुष्मान