वेब सीरीज 'राख' में अली फजल, सोनाली बेंद्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
वेबसीरीज 'राख' की स्टार कास्ट
'राख' के ट्रेलर में दिखाई गई कहानी सत्तर के दशक की लगती है। यह 1978 में दिल्ली में हुए गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामले से मेल भी खाती है। सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फजल, आमिर बशीर मुख्य किरदार में हैं। इस साथ ही आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी, और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।