पीएम मोदी, सुमन कल्याणपुर
- फोटो : आईएएनएस
पीएम मोदी ने जताया शोक
दिवंगत पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर भारता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, 'लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उनकी सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाली गायकी ने हमारे सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया। अपने गीतों के जरिए उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'
यह खबर भी पढ़ें: पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने जताया सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख, उनकी गायकी की तारीफ करते हुए लिखी ये बात
कौन थीं सुमन कल्याणपुर?
सुमन कल्याणपुर का जन्म भारत के भवानीपुर में 28 जनवरी 1937 को हुआ था। अपने लंबे करियर में उन्होंने 800 से ज्यादा गाने गाए। सुमन सिर्फ हिंदी ही नहीं हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, भोजपुरी, राजस्थानी, बंगाली, ओड़िया और पंजाबी भाषाओं में भी कई गाने रिकॉर्ड किए। संगीत के जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार की तरफ से ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: दिग्गज मराठी गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस