फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना विवाद रिलीज होगी सोनिया गांधी पर फिल्म?

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म के मुख्य किरदार मैडम जी की भूमिका में प्रियंका चोपड़ा हैं। फिलहाल प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग खत्म करने वाली हैं। प्रियंका ने इससे पहले मधुर भंडारकर के साथ फिल्म फैशन की थी, जिसके लिए उन्हें नैशनल अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन


मधुर भंडारकर के अनुसार प्रियंका के खाली होते ही 'मैडम जी' की शुटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म के स्क्रिप्ट और कास्टिंग का काम लगभग फाइनल हो चुका है। फिल्म मुंबई, दिल्ली और भोपाल आदि जगहों पर शूट की जाएगी।

पर्दे पर दिखेगा राजनीतिक गलियारों का सच

सोनिया गांधी हों या इंदिरा गांधी। राजनीतिक हस्‍तियों पर बनने वाली फिल्मों को दर्शक हाथो-हाथ लेते हैं। वैसे भी गांधी परिवार को लेकर बॉलीवुड के साथ-साथ आम दर्शकों में जबर्दस्त जिज्ञासा रही है।

लेकिन 'मैडम जी' की घोषणा के बाद से ही यह चर्चाएं आम है कि फिल्म में गांधी परिवार की तत्कालीन 'मैडम जी' के जीवन की कुछ अनसुनी बातें पर्दे पर नुमाया होंगी। खबर यह भी है क‌ि फिल्म में ऐसी कई राजनीतिक सच्‍चाइयों से पर्दा उठ सकता है जो अभी तक सिर्फ राजनीतिक गलियारों में ही सुनी-सुनाई जाती थीं।

प्रकाश झा की फिल्म राजनीति को लेकर भी यह कयास लगाये गए थे कि फिल्म, गांधी परिवार को ही टॉर्गेट करके बनाया गया है। पर फिल्म के कुछ हिस्सों को छोड़ दिया जाए तो फिल्म पूरी तरह अलग कहानी पर आधारित थी।
विज्ञापन

पर्दे के दोनों ओर प्रियंका

'मैडम जी' प्रियंका चोपड़ा की अपनी डेब्यू प्रॉडक्शन की फिल्म है। प्रियंका इस फिल्म से प्रॉडक्शन के फील्ड में एंट्री कर रही हैं। वह इस फिल्म की को-प्रड्यूसर भी होंगी। फिलहाल उनकी टीम मैडम जी की स्क्रिप्ट और कास्टिंग को फाइनल टच दे चुकी है।

प्रियंका इसलिए भी बेहद खुश हैं कि फिल्म मैडम जी को मधुर भंडारकर डायरेक्ट कर रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म में खुद प्रियंका मैडम जी के रोल में हैं। प्रियंका ने इससे पहले मधुर के साथ फिल्म फैशन की थी, जिसके लिए उन्हें नैशनल अवॉर्ड मिला था। इसलिए प्रियंका मधुर के साथ काम करने को लेकर बेफ्रिक हैं और उन्हें उनकी क्रिएटिविटी पर भी पूरा भरोसा है।

प्रियंका कहती हैं, 'मैं मधुर की बेहद शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे प्रॉडक्शन वेंचर का फर्स्ट डायरेक्टर बनने के लिए हामी भर दी। हम लोगों ने इससे पहले भी कई फिल्मों में साथ काम करने की कोशिश की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मुझे मधुर पर पूरा विश्वास है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें