यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वाईआरएफ दर्शकों के बीच एक से बढ़कर एक जासूसी कहानियां लेकर आ रहा है, जिसमें सिनेप्रेमियों को एक्शन और रोमांच का डबल डोज देखने को मिलता है। ऐसे में फिल्मों के एलान के साथ ही सभी दर्शक अपनी कुर्सी की पेटी बांध लेते हैं और धमाकेदार एक्शन पैक्ड फिल्मों का इंतजार करते हैं। जब ये फिल्म उनके सामने रिलीज की जाती हैं, तब वे सभी इन्हें खूब प्यार देते हैं। 'एक था टाइगर' से शुरू हुआ यह सफर 'टाइगर 3' तक आ पहुंचा है। दर्शक सिनेमाघरों में जाकर 'टाइगर', 'कबीर' और 'पठान' को भरपूर प्यार देते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो इन फिल्मों का आनंद घर पर बैठकर लेना चाहते हैं और इनकी ओटीटी रिलीज का इंतजार करते हैं। ऐसे में 'टाइगर 3' की ओटीटी रिलीज की घोषणा से पहले आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आखिर स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। चलिए जानते हैं...