हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'द मम्मी' फ्रेंचाइजी की आने वाली तीसरी फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद रोमांचक एक्शन सीन्स से भरा हुआ है। इस फ्रेंचाइजी की पहली सुपरहिट फिल्म 1999 में आई थी, जिसने दुनिया भर में जबरदस्त कमाई की थी।
2001 में आई इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'द मम्मी रिटर्नस' ने भी धमाल मचा दिया था।
बता दें ये फिल्म 9 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन एलेक्स कर्टजमन ने किया है। फिल्म में टॉम क्रूज और रसेल क्रो सहित कई स्टार्स ने काम किया है।
'द मम्मी' फिल्म के इस ट्रेलर को करीब 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।