फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती के मामले में प्रियंका ने एंजोलिना जॉली को भी पछाड़ा

Mon, 03 Apr 2017 04:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला चुना गया है। बजनेट वेबसाइट द्वारा किए गए इस पोल में प्रियंका ने हॉलीवुड की कई दिग्गज हीरोइनों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


पोल में पहला नंबर जानी-मानी सिंगर बेयोन्से को मिला है वहीं दूसरे नंबर पर प्रियंका थीं। प्रियंका ने इस पोल में अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकी मिशेल ओबामा, राजनीतिज्ञ हिलेरी क्लिंटन, फैशन मॉडल जीजी हदीद और एक्ट्रेस एंजोलिना जॉली को भी पीछे छोड़ दिया है।

प्रियंका ने अपनी इस खुशी को ट्विटर पर अपने फैंस के साथ शेयर किया। प्रियंका ने लिखा, 'बजनेट और जिन्होंने वोट किया उनका शुक्रिया। बेयोन्से मेरी लिए भी नंबर एक हैं। '
विज्ञापन


प्रियंका जबसे हॉलीवुड गई हैं तभी से वो वहां तहलका मचा रही हैं। प्रियंका 'क्वांटिको' ते दो सीजन में काम कर चुकी हैं और जल्द ही वो जैक एफ्रॉन और ड्वेन जॉनसन के साथ फिल्म 'बेवॉच' में नजर आएंगी। 'बेवॉच' 26 मई  को दुनिया भर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें