फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी के गाने पर दिल खोलकर नाचे अनिल कपूर, डांस देख रणवीर-सलमान-शाहरुख भी शर्माए

Wed, 09 May 2018 01:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sonam Kapoor Wedding
विज्ञापन
सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड उमड़ा। मगर पापा अनिल कपूर ने शाम लूट ली। स्टेज पर वह इतना नाचे कि शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह भी फेल हो गए। सूट-बूट में तैयार होकर अनिल कपूर पार्टी में पहुंचे तो थे, मगर जैसे ही महफिल सितारों से सजी, वह स्टेज पर पहुंचे और झक्कास ठुमके लगाए...
विज्ञापन


इसके बाद अपनी सुपरहिट को-स्टार माधुरी दीक्षित के गाने 'एक दो तीन' पर डांस किया। ठुमके लगाते वक्त उन्होंने ऐसे एक्सप्रेशंस दिए कि माधुरी और जैकलीन भी फीकी नजर आईं।

 
Trending Videos

61 साल के अनिल कपूर की एनर्जी देख रणवीर और शाहरुख भी खुद को रोक ना पाए और स्टेज पर आ गए। शाहरुख खान के गाने 'कोई मिल गया' पर तीनों ने जबरदस्त ठुमके लगाए।  
 

चाचा-भतीजे ने स्टेज पर लगाई आग

इससे पहले अनिल कपूर ने भतीजे अर्जुन कपूर को पकड़ा और स्टेज पर ले गए। फिर चाचा-भतीजा ने मिलकर तूने मारी एंट्रिया गाने पर जो परफॉर्मेंस दी, वह देखने वाली थी...

यही नहीं, अनिल कपूर ने 'खिलजी' के साथ भी ठुमके लगाए वह भी इसी गाने पर। 

 
विज्ञापन

अर्जुन-रणवीर ने की पार्टी की Live कवरेज

दुल्हन के भाई रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने फैन्स को भी एक शानदार तोहफा दिया। उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव दिखाया-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें