अमर उजाला की ओर से 13 मई को स्टार नाइट आयोजित की जाएगी। मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में आयोजित स्टार नाइट में रात साढ़े सात बजे बॉलीवुड के पार्श्व गायक एवं युवा दिलों की धड़कन राजा हसन और विनती सिंह अपने गीतों से समां बांधेंगे। स्टार नाइट को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह है।
अमर उजाला एवं आकाश ग्रुप के साथ मिलकर स्टार नाइट का आयोजन कर रहा है। स्टार नाइट के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टार नाइट की धड़कन राजा हसन होंगे जिन्होंने साल 2007 के सारेगामापा चैलेंज में रनर अप रहकर मुल्क में सुर्खियां बटोरी थीं।
शास्त्रीय संगीत के साथ ही राजस्थानी लोकसंगीत में पारंगत राजा हसन ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिंदी फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत दिए।