फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बांबे टॉकीज' के लिए यह है आमिर का नया रूप

Sat, 06 Apr 2013 03:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा के 100 सालों पर समर्पित फिल्म 'बांबे टॉकीज' की चर्चा पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही है।
विज्ञापन


इस फिल्म में आमिर खान के काम करने की खबर के दो दिन बाद ही उनके इस फिल्म के लुक की तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट्स में देखने को मिलने लगी हैं।

'बांबे टॉकीज' के लिए जो फोटो जारी हुई है उसमें आमिर खान का लुक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के जमाने के नायकों जैसा लग रहा है। इस नए लुक में आमिर खान सिगार पीते हुए दिख रहे हैं।

'बांबे टॉकीज' का निर्माण अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, करन जौहर और दिबाकर बनर्जी द्वारा मिलकर किया गया है।

इस फिल्म में चारों निर्देशक चार कहानियां दिखा रहे हैं। इन कहानियों में रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों की मुख्य भूमिका है।

बाद में इस फिल्म से आमिर खान, इमरान खान और रणबीर कपूर के भी जुड़ने की बात सामने आयी है।

सुनने में यह भी आ रहा है कि इस फिल्म में आमिर पर एक गाना भी फिल्माया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें