फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो 18 अप्रैल को जेल चले जाएंगे 'मुन्नाभाई'

Sat, 06 Apr 2013 03:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से सजा मिलने के बाद संजय दत्त 18 अप्रैल को कोर्ट में सेरेंडर करेंगे। संजय दत्त ने अपनी सेरेंडर की तारीख तय कर ली है। सेरेंडर करने से पहले वह अपनी अधूरी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


संजय दत्त 18 अप्रैल को सरेंडर करने वाले हैं। उन्होंने पहले ही कहा था कि वह माफी की अपील करने के बजाय वह कोर्ट में सेरेंडर करेंगे।

1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट के दौरान गैर क़ानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में संजय दत्त को 21 मार्च को सजा सुनाई गयी थी। कोर्ट ने उन्हें सेरेंडर करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया था।

18 अप्रैल से यह मियाद पूरी हो जाएगी। समय पूरा होते ही संजय दत्त कोर्ट में सेरेंडर कर देंगे। कोर्ट में सेरेंडर करने से पहले वह 17 अप्रैल तक बची हुई फिल्मों की शूटिंग करते रहेंगे।
विज्ञापन


कोर्ट से सजा मिलने के बाद संजय दत्त ने किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ नहीं लगाया है। उन्होंने उन्हीं फिल्मों की शूटिंग की है जिनकी शूटिंग वह पहले से करते रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें