'मुंबई तुला बीएमसी वर भरोसो नाए का...' यह गाना याद तो होगा आपको। पिछले साल मशहूर रेडियो जॉकी, एंकर और एक्ट्रेस मलिष्का ने इस गाने के जरिए बारिश में डूबी मुंबई का हाल बयां किया था। उन्होंने 'सोनू सोनू' नाम के एक लोकगीत की पैरोडी बनाकर बृहन्मुंबई महानगर पालिका को जमकर कोसा था। इसके लिए कॉर्पोरेशन ने उन्हें कोट तक में घसीटा था। अब एक बार फिर उन्होंने वही काम दोबारा किया है।