फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल्स को भा रहा 'खून चूस ले' गाना, देखें वीडियो

Thu, 18 Apr 2013 12:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'गो गोवा गॉन' फिल्म अपने विषय के अलावा अपने गानों की वजह से भी चर्चा में आ रही है। 10 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का म्यूजिक लॉच हो गया है।
विज्ञापन


इस फिल्म का एक गाना "खून चूस ले तू मेरा खून चूस ले" युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है। खासतौर पर युवा प्रोफेशनल्स इसे अपनी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।

गाने के लिरिक्स में सोमवार को पापी बताया गया है। सोमवार उनके लिए एक दुश्मन की तरह है।

गाने में दिखाया जाता है कि फिल्म के तीनों हीरो सोमवार को पापी बताते हुए उस दिन को कोसते हैं।

अपने बॉस को खून चूसने वाला बताते हुए यह तीनों ऑफिस न जाने की बात कहते हैं। गाने में उन्हें ठेलकर ऑफिस जाता हुआ दिखाया जाता है।

वीरदास और कुणाल खेमू पर फिल्माए गए इस गाने में दर्शकों को अच्छी कॉमेडी देखने को मिल रही है।

कृष्णा डीके और राजनिधि मोरू निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीरदास और पूजा गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभायी है।

यह फिल्म तीन ऐसे दोस्तों की कहानी कहती है जो अपनी नौकरी से बुरी तरह से उकताकर गोवा छुट्टियां मनाने जाते हैं।

गोवा में उनका सामना मर चुके लोगों की आत्माओं से होता है। इस फिल्म को भारत की पहली जॉबी फिल्म कहा जा रहा है।

देखें गाने का वीडियो


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें