सनी लियोनी की नई फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' का ट्रेलर आ गया है। ट्रेलर बेहद बोल्ड है।
एकता कपूर के बैनर तले बन रही फिल्म 'रागिनी एमएमएस' की सीक्वल फिल्म 'रागिनी एमएसएस 2' का पहला ट्रेलर आ गया है। इस फिल्म में सनी लियोन की मुख्य भूमिका है।
सनी लियोनी कितनी हॉट हैं यह किसी से छुपा नहीं है। अब बॉलीवुड में उनके अंदाज का आलम यह है कि उनकी फिल्म छोड़िए, फिल्म के ट्रेलर तक को सेंसर बोर्ड ‘ए’ यानी मात्र वयस्कों के लिए प्रमाणपत्र दे रहा है।
सनी की अगली फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ का धमाकेदार ट्रेलर फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ के साथ सामने आया है। जिसमें सनी कुछ छुपा नहीं रही हैं। जब एक मिनट 39 सेकेंड का ट्रेलर ऐसा तो सोचिए फिल्म कैसी होगी।
यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। लेकिन फिल्म का ट्रेलर अभी से आ गया है। फिल्म में एक्सपोज के साथ-साथ डराने के भी पूरे प्रयास किए गए हैं। फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है।
देखिए फिल्म का ट्रेलर