आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'धूम 3' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में एक्शन की जबर्दस्त झलक दिख रही है। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
धूम सीरिज की तीसरी फिल्म 'धूम 3' का फर्स्ट लुक पहले ही आ गया था। इस फर्स्ट लुक में आमिर खान को पीछे दिखाया गया था। फर्स्ट लुक के बाद अब बारी इस फिल्म के पहले ट्रेलर की है।
पहले ट्रेलर में आमिर खान को प्रमुखता के साथ दिखाया गया है। करीब डेढ़ मिनट के इस ट्रेलर में ज्यादातर हिस्से में आमिर खान ही नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में आमिर अलग-अलग तरह का एक्शन करते हुए दिखेंगे।
आमिर के अलावा इस ट्रेलर में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा को भी कुछ फुटेज मिले हैं। ट्रेलर में कैटरीना कैफ भी एक्शन करती हुई नजर आ रही हैं।
देखें फिल्म का ट्रेलर