फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्में: जब टीचर के प्यार में पड़ा हीरो

Thu, 05 Sep 2013 11:43 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
आज टीचर्स डे है। हिंदी सिनेमा में यह दिन हमेशा अलग-अलग तरीके से मनाया गया है। लेकिन कुछ हिंदी फिल्में ऐसी भी आई हैं जहां छात्र या छात्राएं अपने टीचर के प्रति आकर्षित हुए हैं। हाल ही रिलीज हुई फिल्म नशा इसके सबसे बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन


'मेरा नाम जोकर' में ऋषि और सिमी ग्रेवाल

अपनी अध्यापिका के प्रति एक छात्र की दिलचस्पी को राजकपूर ने 'मेरा नाम जोकर' फिल्म में प्रभावी तरीके से दिखाया था। इस फिल्म में राज कपूर के बचपन की भूमिका ऋषि कपूर कर रहे होते हैं। वह अपनी टीचर सिमी ग्रेवाल के प्रति शारीरिक रूप से आकृष्ट थे। इस फिल्म में एक सीन है। सिमी ग्रेवाल एक खेत में कपड़े बदल रही होती हैं और किशोर ऋषि कपूर उनको चुपके से देख रहे होते हैं।

'अंदाज' में करिश्मा और अनिल कपूर

1994 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज में टीचर और उसकी छात्रा के बीच एक प्रेम संबंध दिखा। इस फिल्म में स्कूल गोइंग गर्ल करिश्मा कपूर अपने टीचर अनिल कपूर के प्रति प्रेम भाव रखने लगती हैं। हालांकि यह प्रेम एकतरफा होता है। अनिल कपूर, करिश्मा के इस प्यार को साफ लफ्जों में ठुकरा देते हैँ।
विज्ञापन


'मैं हूं न' में शाहरुख और सुष्मिता

टीचर और छात्र के बीच मोहब्बत और आकर्षण का यह रिश्ता मैं हू न फिल्म में दिखा। इस फिल्म में शाहरुख छात्र बने होते हैँ और सुष्मिता सेन कॉलेज में उनकी केमेस्ट्री टीचर। दोनों के बीच रोमांस के कई सारे सीन हैं। शाहरुख अपनी इस टीचर के प्रति आकर्षित हो जाते हैँ कि वह सुष्मिता को देखते ही गाना शुरू कर देते हैं। बाद में इन दोनों का अफेयर शादी में बदल जाता है।

'नशा' में पूनम पांडेय

नशा फिल्म में पूनम पांडेय एक टीचर की भूमिका में नजर आईं। वह स्कूल छात्रों को समर ट्रेनिंग दी रही होती हैं। इसी साल जुलाई में रिलीज हुई इस फिल्म में स्कूल का एक लड़का पूनम के प्रति बुरी तरह से आकर्षित हो जाता है। फिल्म में उसके और पूनम के बीच उम्र का काफी फासला दिखाया गया होता है। फिल्म के आखिरी में पूनम और उस छात्र के बीच शारीरकि संबंध बनते हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें