फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम 3 ट्रेलरः अजीब सी है आमिर की भूमिका

Thu, 31 Oct 2013 11:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'धूम 3' का पहला ट्रेलर लांच हो गया है। आमिर खान का इस फिल्म में किरदार अजीब ढंग का दिख रहा है।
विज्ञापन


धूम 3 का पहला ट्रेलर लांच कर दिया गया है। ट्रेलर में सबसे ज्यादा तवज्जो मिली है। हालांकि उनकी भूमिका अजीब है। फिल्म में आमिर खान जोकर की भूमिका निभा रहे हैं, जो चालाकी से चोरी करता है।

फिल्म में आमिर के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आएगी। हालांकि ट्रेलर लांच के मौके पर कैटरीना कैफ मौजूद नहीं रहीं। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

ट्रेलर में ज्यादातर आमिर खान ही छाए हुए हैं। उनकी भूमिका पर अब भी एक सस्पेंस बनाकर रखा गया है। ट्रेलर में ज्यादातर डायलॉग आमिर के हिस्से आए हैं। अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा को लगभग बराबर जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। धूम का पहला संस्करण 2004 में जबकि 'धूम 2' 2006 रिलीज हुई थी। यह दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं। पहली धूम में जॉन अब्राहम और दूसरी धूम में ऋतिक रोशन ने खलनायक की भूमिका निभाई थी।

देखिए पहला ट्रेलर


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें