फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गिप्पी' के इस ट्रेलर पर नाराज है बाल आयोग

Sat, 20 Apr 2013 02:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
10 मई को रिलीज होने वाली करण जौहर बैनर की फिल्म 'गिप्पी' को लेकर बाल आयोग ने गहरी चिंता जताई है। आयोग का मानना है कि फिल्म में बोले गए संवाद 'मेरे तो छोटे-छोटे समोसे जैसे हैं' बच्चों में आम बोलचाल का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन


आयोग को चिंता है कि इस तरह के जुमले स्कूल और कॉलेजों में लड़कियों के लिए प्रयोग किए जा सकते हैं। इससे लड़कियों की इमेज खराब होगी। साथ ही मोटी लड़कियों को 'गिप्पी' की संज्ञा भी दी जाने लगेगी।

आयोग ने सेंसर बोर्ड ने मांग की है कि फिल्म को दुबारा देखने के बाद ही इसे सिनेमाघरों रिलीज की अनुमति मिलनी चाहिए। इस बीच आयोग, मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद माया सिंह को भी पत्र भेजेगा ताकि राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फिल्म 10 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन सोनम नायर कर रही हैं। इसे टीन एज के बच्चों की फिल्म कहा जा रहा है।

देखें विवादों में आया ट्रेलर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें