फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस साल कहां एनीवर्सरी मनायेंगे ऐश-अभिषेक

Sat, 20 Apr 2013 01:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐश्वर्य राय बच्चन और अभिषेक बच्चन इस वर्ष अपनी शादी की छठीं सालगिरह मनायेंगे और हर साल की तरह इस बार भी वे साथ साथ ही होंगे। इस बार वे अपनी एनवर्सरी न्यूयॉर्क में मनायेंगे।
विज्ञापन

 
ऐश और अभिषेक हाल ही में कनाडा में हुए एक अवार्ड फंक्शन में गये थे। इसके बाद वे कुछ दिनों के लिए वहीं छुट्टियां बिता रहे थे। लेकिन अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए वे न्यूयॉर्क जा रहे हैं।

न्यूयॉर्क जाने की एक खास वजह यह भी है कि अभिषेक की बहन श्वेता नंदा की सास रितु नंदा भी लंबे समय से न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में भर्ती हैं। सो, बच्चन दंपती ने तय किया है कि वे वही जाकर अपनी एनीवर्सरी मनायेंगे।
विज्ञापन


इस बार की सालगिरह ऐश और अभिषेक के लिए खास इसलिए भी होगी क्योंकि उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ होंगी।

बताते चलें कि ऐश ने बेटी आराध्या के लिए कनाडा से खूब शॉपिंग की है, खासतौर से बेबी आराध्या के बालों के लिए उन्होंने कई तरह के बेबी क्लिपस खरीदे हैं और हेअरबैंड भी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें