शिल्पा शुक्ला की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'बीए पास' कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। बोल्ड दृश्यों से भरी इस फिल्म में कई चुंबन और बेडरूम सीन हैं।
'बीए पास' फिल्म में शिल्पा, राजेश शर्मा और दिब्येन्दू भट्टाचार्य के अलावा ओसियान में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीत चुके अभिनेता शादाब कमल भी मुख्य किरदार निभाएंगे।
‘बीए पास’ आमतौर पर बनी कामुक दृश्यों वाली फिल्मों से पूरी तरह अलग है। इस फिल्म में बेडरूम दृश्यों को फिल्माते समय भी उसके कला पक्ष का ध्यान रखा गया है।
विवादास्पद विषय पर बनी 'बीए पास' यौन संबंधों को सही अर्थों में प्रस्तुत करती है। इस फिल्म में कामुक दृश्यों को अलग तरह से फिल्माया गया है। यह फिल्म शयनकक्षी क्रियाओं को एक अलग ढ़ंग से बयान करती है।
फिल्म की कहानी दिल्ली के इर्द-गिर्द घूमती है। यह कहानी एक छोटे शहर से दिल्ली आए 19 साल की है। पैसा कमाने के फेर में पुस्र्ष वेश्यावृत्ति के दलदल में फंस जाता है।
इसी दलदल में एक लड़की पहले से ही फंसी हुई होती है। रितेश शाह निर्देशित यह फिल्म रसिया में सितंबर 2012 में रिलीज हो चुकी है। भारत में यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। यह फिल्म 21 जून को रिलीज हो सकती है।
देखें ट्रेलर