ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के एक्शन एंटरटेनर वॉर की शूटिंग दुनिया के कुछ सबसे आश्चर्यजनक स्थानों में की गई है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में नई पीढ़ी के दो सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं और इसकी शूटिंग सात अलग-अलग देशों के 15 शहरों में की गई लेकिन, इन शहरों में से सबसे गजब शूटिंग पुर्तगाल के शहर पोर्टो में। वॉर के एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान शहर सबसे बड़े पुल को दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया और ये पहला मौका रहा जब इस शहर की रफ्तार पूरे 48 घंटों के लिए थमी रही।
फिल्म वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बताते हैं, 'हमने पोर्टो में ऋतिक और टाइगर के बीच एक हाई स्पीड एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की। इस जबरदस्त दृश्य में टाइगर को ऋतिक का पीछा करना था और इसके लिए पोर्टो में मुख्य पुल को दो दिनों के लिए बंद करने की जरूरत थी।। मुख्य पुल के बंद होने के कारण स्थानीय लोग स्तब्ध थे। यहां के लोगों ने अपने शहर को कभी भी लॉकडाउन मोड में नहीं देखा था और वे काफी उत्सुक थे और यह देखने के लिए लोकेशन पर पहुंचे गए कि आखिर किस फिल्म ने उनके शहर के पुल को बंद कर दिया है। ऋतिक और टाइगर के अभिनय और दोनों के स्टंट सीन को देख स्थानीय लोग काफी हैरान भी दिखे।'
पढ़ें:
ऋतिक-टाइगर की फिल्म 'वॉर' के डायलॉग्स पर बने मीम्स, लोगों ने गोविंद-सलमान से जोड़कर ऐसे लिए मजे