फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर की 'द जोया फैक्टर' का ट्रेलर रिलीज

Thu, 29 Aug 2019 02:44 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sonam kapoor - फोटो : social media
विज्ञापन

सोनम कपूर अब अपनी अगली फिल्म लेकर आ रही हैं । इसका नाम है 'द जोया फैक्टर'। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया । फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में सोनम कपूर समेत पूरी कास्ट मौजूद रही। द ज़ोया फैक्टर की कहानी इसी नाम से 2008 में आये अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है। 

विज्ञापन


कहानी ज़ोया की है, जिसे 2011 के वर्ल्ड कप मैच के दौरान टीम का लकी फैक्टर समझा जाता है। द जोया फैक्टर को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में दल्कर सलमान भी लीड रोल में हैं।

इसके अलावा फिल्म में संजय कपूर भी नजर आएंगे । 'द जोया फैक्टर' के निर्माता 27 अगस्त को ट्रेलर रिलीज करने के लिए तैयार थे, लेकिन फिर तारीख आगे बढ़ा दी गई ।  खबर है कि यह प्रोग्राम ज्योतिषियों की वजह से टाला गया था, क्योंकि सोनम कपूर को कुछ ज्योतिषियों के ट्वीट मिले थे, जिसके बाद तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। 
विज्ञापन


सोनम कपूर ने 'द जोया फैक्टर' के ट्रेलर लॉन्च की तारीख को स्थगित करने के विषय पर कुछ ज्योतिषियों को जवाब देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'यह सिर्फ मेरी किस्मत है । मेरी निगह 'द जोया फैक्टर' के ट्रेलर लॉन्च के लिए लकी दिन पर गई । लेडी लक ऑफ रिजन!' ट्रेलर लॉन्च ईवेंट में सोनम कपूर रेड आउटफिट पहने दिखीं । 

अपनी ड्रेस के बारे में सोनम ने एक इंटरव्यू में बताया था। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा था कि रेड ड्रेस उनके लिए लकी है और इसलिए सोनम ने आज अपनी लकी ड्रेस पहनी । 

 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें